![]()
ओमान तट के निकट जहाज पर हुए हमले में सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने मृतक के पिता रामजी चौरसिया और पत्नी सुशीला देवी से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ है।व्यास यादव ने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को अधिकतम आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को भी इस मामले से अवगत कराया और विदेश मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर शव को शीघ्र भारत लाने की व्यवस्था करने की अपील की।उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए। व्यास यादव ने कहा कि विदेशों में कार्यरत भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसके लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने परिवार को सांत्वना दी।
Source link
सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव शिवानंद के परिवार से मिले:ओमान हमले में हुई है मौत, परिवार को सहायता का भरोसा दिया