NDA Gains 10 Seats; Congress MLAs Cross-Vote in Odisha, Haryana, bihar

  • Hindi News
  • National
  • Rajya Sabha Elections 2026: NDA Gains 10 Seats; Congress MLAs Cross Vote In Odisha, Haryana, Bihar

पटना, भुवनेश्वर, चंडीगढ़4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुए। एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटें जीतीं हैं। एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ। पहले एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं।

इन 37 सीटों में से 26 पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। तीन राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा में 11 सीटों पर चुनाव हुए। इनमें से 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं। विपक्ष को 2 सीटें मिलीं। ओडिशा और हरियाणा में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बिहार में विपक्ष के 4 विधायक वोट डालने ही नहीं पहुंचे। इससे भाजपा को फायदा मिला।

राज्यसभा चुनाव को स्टेटवाइज समझिए…

बिहार में 4 विधायक वोट देने नहीं पहुंचे, एनडीए को 1 सीट ज्यादा मिली

बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव में हार्स ट्रेडिंग में एनडीए ने महागठबंधन को मात दे दी। RJD के एडी सिंह चुनाव हार गए। एनडीए के सभी 5 उम्मीदवार चुनाव जीत गए। इनमें JUD के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष नितिन नवीन, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शिवेश राम शामिल हैं।

दरअसल RJD दोपहर तक अपने उम्मीदवार के जीतने की दावेदारी कर रही थी। पर शाम 4 बजे मतदान खत्म होने के समय तक कांग्रेस के 3 और RJD के 1 विधायक महागठबंधन उम्मीदवार को वोट देने नहीं पहुंचे। मतदान में इन 4 विधायकों के शामिल नहीं होने से एडी सिंह को 41 वोट की जगह 37 वोट ही पड़े। हालांकि तेजस्वी यादव ने रात भर होटल में विधायकों को रखा था। पूरी खबर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा जीत गए। भाजपा के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और अन्य विधायकों ने बधाई दी।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा जीत गए। भाजपा के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और अन्य विधायकों ने बधाई दी।

NDA की जीत के बाद बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े।

NDA की जीत के बाद बीजेपी दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े।

हरियाणा: 5 विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस दूसरी सीट जीत गई

हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए नतीजा वोटिंग के करीब 9 घंटे बाद आधी रात को 1 बजे जारी हुआ। भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध ने जीत हासिल की है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में 90 विधायकों के वोट थे, जिनमें से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के 2 विधायकों ने वोट नहीं डाला। कांग्रेस के 4 और भाजपा का 1 वोट रद्द हो गया, जिसके चलते 83 वोट वैध माने गए।

भाजपा के 48 वोट थे। एक वोट रद्द हो गया। पहली प्राथमिकता में वाले वोट भाटिया को 39 और नांदल को 8 मिले। कांग्रेस के 37 विधायक थे। 4 वोट रद्द हो गए। 5 ने क्रॉस वोटिंग की। ऐसे में 28 वोट बचे।

संजय भाटिया को पहली प्राथमिकता के 27.66 वोट मिले। निर्दलीय नांदल को 27.34 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध को 28 वोट मिले। इस प्रकार, नांदल, बौद्ध से केवल 0.66 वोट, यानी एक वोट से भी कम अंतर से हार गए।

इसके पहले वोट पर विवाद हो गया था। सोमवार को विधायकों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के ‘पहरे’ में वोट डाले। सीक्रेसी को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गईं। कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज और भाजपा ने कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह और भरत बेनीवाल के वोट की गोपनीयता पर सवाल उठाए। आरोप है कि वोट अधिकृत एजेंट्स के अलावा अन्य लोगों को दिखाए गए।

आयोग ने परमवीर का वोट अमान्य करार दिया। शाम 7 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की। पूरी खबर पढ़ें

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को पर्यवेक्षक बनााया थाा। उन्होंने हर विधाायक पर नजर रखी। तस्वीर में एक विधायक वोट डाल रहे हैं। हुड्डा दूसरी तरफ देख रहे हैं।

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा को पर्यवेक्षक बनााया थाा। उन्होंने हर विधाायक पर नजर रखी। तस्वीर में एक विधायक वोट डाल रहे हैं। हुड्डा दूसरी तरफ देख रहे हैं।

जीत के बाद विक्ट्री का साइन बनाते कर्मवीर बौद्ध, भूपेंद्र सिंह हुड़्डा व अन्य।

जीत के बाद विक्ट्री का साइन बनाते कर्मवीर बौद्ध, भूपेंद्र सिंह हुड़्डा व अन्य।

ओडिशा: दो सीटों पर भाजपा, एक पर निर्दलीय की जीत; BJD के खाते में एक सीट गई ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई।

7 राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, पढ़िए डिटेल

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.