दिल्ली के तुगलकाबाद में बिल्डिंग में आग, 3 की मौत:6 अस्पताल में भर्ती; पार्किंग से आग फैली, छत का ताला काटकर रेस्क्यू


दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों को बचाया गया है, सभी अस्पताल में भर्ती हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी। धीरे-धीरे आग पांच मंजिला बिल्डिंग में फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने छत का ताला काटकर लोगों को बचाया। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, शुक्रवार सुबह 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच इमरजेंसी कॉल मिलीं। आग तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर 1 में स्थित एक इमारत में लगी थी। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की खबर मिलने के बाद फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू शुरू किया। सुबह 3:45 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया है। हम खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *