चारबाग कॉनकोर्स निर्माण के कारण 36 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म शिफ्ट:ऐशबाग और बादशाहनगर से होकर चल रही छह ट्रेनें अब फिर सामान्य रूट पर लौटेंगी


चारबाग रेलवे स्टेशन पर चल रहे कॉनकोर्स निर्माण कार्य के बीच रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए छह ट्रेनों का परिवर्तित रूट बहाल कर दिया है। अब ये ट्रेनें पहले की तरह अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगी। इससे पहले ये ट्रेनें चारबाग स्टेशन के बजाय ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन से होकर चलाई जा रही थीं। हालांकि, स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी रहने के कारण यात्रियों को अभी भी कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर कॉनकोर्स निर्माण का कार्य शुरू होने के चलते रेलवे ने राजधानी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत 36 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए हैं। लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्त के अनुसार 19053 सूरत–मुजफ्फरपुर, 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–गोरखपुर, 11080 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 15066 पनवेल–गोरखपुर, 19201 भावनगर–अयोध्या कैंट और 15030 पुणे–गोरखपुर एक्सप्रेस का रूट सामान्य कर दिया गया है। राजधानी, श्रमजीवी समेत 36 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले रेलवे अधिकारियों के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर चार पर निर्माण कार्य शुरू होने के कारण राजधानी एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, दुर्गियाना एक्सप्रेस, सुल्तानपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, कामाख्या-देहरादून एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस और आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस समेत कुल 36 ट्रेनों का संचालन अब प्लेटफॉर्म नंबर दो, तीन, पांच, छह और सात से किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म और संचालन संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या स्टेशन पर लगे सूचना बोर्ड से अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *