![]()
अयोध्या कोतवाली पुलिस ने 20 साल की एक युवती सहित 2 शव बरामद किए हैं। युवती का शव 15 घंटे पुराना बताया जा रहा है। उसके शरीर पर ब्जू कलर की जींस और टी शर्ट है, जबकि सिर के पिछले हिस्से अैर दाहिने पैर की उंगलियों में चोट के निशान हैं। युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबजी मच गई। युवती को चोट गिरने से लगी या उसे किसी वाहन से धक्का देकर रात के अंधेरे में गिरा दिया गया। इसकी जाांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि युवती का शव अयोध्या-गोरखपुर हाईवे के पूर्वी छोर पर मार्ग के किनारे गड्ढे में बरामद किया गया है। इसकी सूचना पुलिस को आसपास के लोगों से मिली। पत्थर पर खून के निशान मिले पहली नजर में यह मामला किसी वाहने की चपेट में आकर गिरने से मौत का लग रहा है। घटना स्थल के पास पत्थर पर पुलिस को खून के ताजे धब्बे मिले हैं। पुलिस के अनुसार रोड से गिरने के बाद युवती का शव संभवत पत्थर से टकरा गया होगा। शवों का पंचनामा कर पहचान कराई जा रही इस सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी के साथ एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गहन जाांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि साकेत पेट्रोल पंप के पास एक अन्य वृद्ध का शव मिला है। दोनों शवों का पंचनामा कर उनकी पहचान कराई जा रही है। दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Source link
अयोध्या में 20 साल की युवती सहित 2 शव बरामद:ब्लू कलर की जींस और टी शर्ट पहने थी, पैर और सिर पर चोट के निशान