गाजियाबाद में गर्लफ्रेंड के कमरे में मिला युवक का शव:कमरे में लटका था, पंजाब से मिलने आया था


गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित फ्लोरा एंक्लेव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान अमरोहा जिले के जोया थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा निवासी 22 साल के अमन पुत्र धर्मेंद्र के रूप में हुई है। अमन पंजाब में पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी महिला मित्र से मिलने गाजियाबाद आया था, जो फ्लोरा एंक्लेव में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती है। महिला मित्र के बीच आपसी मनमुटाव की बात सामने आई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अमन और उसकी महिला मित्र के बीच कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद युवती किसी काम से बाहर चली गई। जब वह वापस लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर अमन फंदे से लटका हुआ मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मसूरी के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो युवक फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक जांच में युवक और उसकी महिला मित्र के बीच आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *