![]()
अयोध्या जिले के कोतवाली अयोध्या पुलिस ने दर्शनार्थियों के वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों को सरयू नगर कॉलोनी के पास स्थित जंगल क्षेत्र से 10 जून 2026 को समय लगभग 01:55 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में महेश तिवारी पुत्र राम भरत तिवारी निवासी सोनी हरलाल, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा, उम्र लगभग 20 वर्ष तथा शिवाकांत तिवारी उर्फ वीरू पुत्र ओंकार नाथ निवासी सोनी हरलाल, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा, उम्र 19 वर्ष शामिल हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें वाहन संख्या UP42AJ1070, UP51AM8957, UP42BD7248 तथा UP32KW6159 शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त दर्शनार्थियों के वाहनों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी के वाहनों को विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।
महेश तिवारी के खिलाफ गोंडा एवं अयोध्या जनपद में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज पाए गए हैं, जबकि शिवाकांत तिवारी के विरुद्ध भी कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार एवं रिक्रूट कांस्टेबल अतुल सिंह शामिल रहे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
Source link
दर्शनार्थियों का वाहन चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया:अयोध्या कोतवाली पुलिस ने 2 शातिर चोर गिरफ्तार किया, 4 मोटरसाइकिल बरामद