देवरिया में किशोरी से दुष्कर्म, एक सप्ताह बाद FIR:60 साल का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा


देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना लगभग एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, जिसके बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। बरियारपुर गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही 60 वर्षीय रामसनेही नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित परिवार पर मुकदमा दर्ज न करने का दबाव बना रहा था। पीड़िता की मां ने सोमवार देर शाम बरियारपुर थाने में घटना की तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी रामसनेही के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(K) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी किए गए थे, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर न्याय की मांग की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 60 वर्षीय आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना सामने आने के बाद पीड़िता का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की गई। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की विवेचना अभी जारी रहेगी और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *