![]()
मुरादाबाद में 6 साल में लिव इन में रह रही युवती के जहर खाकर सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने युवती के लिव इन पार्टर एफसीआई के चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रभात सक्सेना को जेल भेजा है। सोमवार को युवती की मौत के कुछ देर बाद ही पुलिस ने प्रभात सक्सेना को हिरासत में ले लिया था। आरोपी चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर पिछले 6 साल से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था, लेकिन युवती के बार-बार कहने के बाद भी उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं था।
बता दें कि सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे नया मुरादाबाद में रहने वाली एक युवती जहर खाकर मझोला थाने पहुंची थी। उसने पुलिस वालों को जैसे ही जहर खाने की बात बताई, पुलिस ने तुरंत युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
दरअसल पाकबड़ा के गांव नानकबाड़ी की रहने वाली मानसी ने ग्रेजुएशन किया था। बीए की पढ़ाई के दौरान वो मुरादाबाद में सिविल लाइंस में हिमगिरी कालोनी निवासी एफसीआई के चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रभात सक्सेना के संपर्क में आई थी। धीरे-धीरे दोनों में अफेयर शुरू हो गया और प्रभात सक्सेना ने शादी कर लेने का वादा करके मानसी से रिलेशन बना लिए। इसके बाद वो मानसी को नया मुरादाबाद में किराए के घर में बतौर पत्नी रखने लगा। दोनों करीब 6 साल से लिव इन में रहते थे।
लेकिन पिछले कुछ महीनों से प्रभात सक्सेना ने मानसी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। प्रभात सक्सेना पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। उसके पत्नी बच्चे हिमगिरी कालोनी में रहते हैं। प्रभात सक्सेना के दूरी बनाने से मानसी परेशान थी। वह अपने मायके से भी रिश्ते खत्म कर चुकी थी। ऐसे में उसने प्रभात सक्सेना के खिलाफ पुलिस में शिकायत का फैसला किया। 6 जून को मानसी शिकायत लेकर थाने पहुंची। उसने कहा कि उसका पति प्रभात सक्सेना उसके साथ नहीं रह रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात कराई और प्रभात थाने से मानसी को साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया।
दोनों नया मुरादाबाद में अपने घर पहुंचे। लेकिन कुछ देर बाद ही प्रभात फिर से मानसी को छोड़कर चला गया। मानसी ने शनिवार और रविवार को कई बार प्रभात सक्सेना को कॉल की। लेकिन उसकी कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे आहत मानसी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वो थाने पहुंची और पुलिस को जहर खाने की बात बताई। इस मामले में मानसी के पिता ने आरोपी प्रभात सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने प्रभात सक्सेना को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Source link
मुरादाबाद में FCI का चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर जेल गया:6 साल से लिव-इन मे रह रही प्रेमिका ने जहर खाकर की थी आत्महत्या