हाथरस में विवाहिता से मारपीट, गंभीर चोटें आईं:पति, देवर और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, दुष्कर्म के प्रयास का लगा आरोप


हाथरस में एक विवाहिता ने अपने पति, देवर और सास सहित अन्य ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में हाथरस गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह 4 नवंबर 2025 को पप्पू पुत्र चुन्ना कुरैशी निवासी व्यापारी मोहल्ला, सादाबाद, हाथरस के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। शादी के एक महीने बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष की क्रूरता कम नहीं हुई विवाहिता के अनुसार, उसके पिता ने परिवार की खुशहाली के लिए कर्ज लेकर उसके पति को एक ऑटो खरीदकर दिया था, ताकि विवाद समाप्त हो सके। हालांकि, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की क्रूरता कम नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी सास इशरत ने एक साजिश रची। उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को शादी में भेज दिया और उसे घर में अकेला छोड़ दिया। जाते समय सास ने उसके पति और देवर को उसे ‘खत्म करने’ का निर्देश दिया। घर में अकेला पाकर उसके देवर ने उसे पीछे से पकड़ लिया। पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए गए जब विवाहिता ने इस दुराचार का विरोध किया, तो उसके पति पप्पू ने उसे बेल्ट से बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए गए और गुप्तांग पर हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसका सिर दीवार में दे मारा गया, जिससे उसकी आंख फूटने से बची। पुलिस कर रही मामले को लेकर जांच पड़ताल पीड़िता ने अपने जेठ सलीम पर भी आरोप लगाया है, जिसे उसने अपराधी किस्म का व्यक्ति बताया। सलीम कथित तौर पर अपनी राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाते हुए कहता है कि उसकी ‘ऊपर तक सांठ-गांठ’ है और वह कहता है कि ‘इसे मार दो, हम दूसरी दहेज वाली शादी कर लेंगे।’ वह खुलेआम यह भी कहता है कि ‘एक मुकदमा और सही, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।’ विवाहिता ने अपनी जान को खतरा बताया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *