बड़े भाई ने गोली मारकर छोटे भाई की हत्या:गोरखपुर में मां के ब्रह्मभोज के खर्च को लेकर भाइयों में विवाद हुआ, चली गोली


गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। जंगल धूषण बड़की रेतवाहिया गांव में मंगलवार दोपहर में संपत्ति और ब्रह्मभोज में पैसा खर्च को लेकर हुए दोनों भाइयों में विवाद हुआ। इसके बाद बड़े भाई ने तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोपहर करीब 12:30 बजे घटना हुई है। जंगल धूषण बड़की रेतवाहिया गांव में मंगलवार को दोनों भाइयों की मां का ब्रह्मभोज था। इस दौरान दोनों भाइयों में ब्रह्मभोज में खर्च किए जाने वाले पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक हो गया।
आरोप है कि गुस्से में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *