आगरा में फिर बढ़ी गर्मी, तापमान 42°C पहुंचा:अगले 3 दिन तक आंधी की संभावना, कल हो सकती है बारिश


आगरा में एक बार फिर से गर्मी बढ़ गई है। दिन का तापमान 42°C के आसपास पहुंच गया है। तेज धूप और उसम ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। बिना एसी-कूलर के पसीना नहीं सूख रहा। बेचैन करने वाली गर्मी से लोग बीमार हो रहे हैं। दिन का तापमान सामान्य से 0.8°C अधिक है। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 0.6°C कम है। मंगलवार सुबह से तेज धूप निकल रही है। खुले में घूमना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 जून तक मौसम में बदलाव आएगा। 10 जून को आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं, 11 और 12 जून को आंधी को लेकर अलर्ट किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.9°C और न्यूनतम तापमान 27.8°C रहा। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति उमस कर रही लोगों को बेहाल आगरा में उमस लगातार बढ़ रही है। दिन में धूप की वजह से उमस काफी परेशान कर रही है। हालांकि शाम को हल्की हवाओं से राहत है लेकिन दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। धूप चुभ रही है और उमस पसीना छुड़ा रही है। ऐसे में लोगों में बेचैनी बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं लेकिन इससे तापमान में राहत मिलती नहीं दिख रही। 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। मंगलवार को दिनभर तेज धूप रहने का अनुमान है, जबकि शाम के समय हल्की हवा चल सकती है। 10 से 12 जून तक आंधी के आसार मौसम विभाग ने 10 से 12 जून तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। 10 जून को आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 11 और 12 जून को आंधी या तेज तूफान आ सकता है। हालांकि इस बीच में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *