![]()
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन गोंडा जिले में रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते और परीक्षा देकर अपने घरों को लौटते नजर आए। गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते हुए परीक्षार्थियों की भारी भीड़ जमा रही। कई अभ्यर्थी ट्रेनें लेट होने के कारण स्टेशन के फर्श पर बैठकर इंतजार करते दिखे। उमस भरी गर्मी ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। बसों में भीड़, किराया छूट न मिलने की शिकायत गोंडा रोडवेज बस स्टैंड पर भी परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने के लिए बसों का सहारा लेते दिखे। हालांकि, सरकारी आदेश के बावजूद बसों में अभी भी परीक्षार्थियों से पूरा किराया वसूला जा रहा था। गोरखपुर से परीक्षा देकर आईं अभ्यर्थी रेखा ने बताया कि उन्हें अभी तक किराए में छूट का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वे गोंडा से अयोध्या जा रही हैं और उम्मीद है कि वहां लाभ मिलेगा। अतिरिक्त बसें चलाई गईं, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई भीड़ को देखते हुए गोंडा रोडवेज प्रशासन ने 20 अतिरिक्त आरक्षित बसें चलाई हैं, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
Source link
सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन गोंडा में उमड़ी भीड़:रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर अभ्यर्थियों का दबाव बढ़ा, उमस और ट्रेन लेट से बढ़ी परेशानी