Devria DM Inspects Medical College, One Stop Center

अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार देर रात महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज और वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रात लगभग 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड और महिला प्रसूति वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा उपचार व्यवस्था का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन की सराहना की और स्वच्छता तथा अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

इसके बाद जिलाधिकारी ने रात 9 बजे वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही परामर्श, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य सहायता सेवाओं की समीक्षा की। केंद्र के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवासीय सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संकटग्रस्त महिलाओं को तुरंत और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित ड्रेस कोड में ड्यूटी करें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने जनहित से जुड़े संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर बनाए रखने और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। वन स्टॉप सेंटर में तैनात कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और तत्परता से करने तथा लाभार्थियों को सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *