मेरठ में मां ने 7 महीने के बेटे को मार-डाला:अवैध संबंधों के चलते वारदात, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार


मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में एक महिला ने अपने सात माह के बेटे की हत्या कर उसके शव को दफना दिया। महिला ने अवैध संबंधों के चलते इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुरलीपुर निवासी अनिल तोमर नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी मुरादाबाद की मूल निवासी हैं। अनिल ने आरोप लगाया है कि मीनाक्षी के दिल्ली के समसपुर बदली निवासी मोहित नामक युवक से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले लगभग 15 दिनों से विवाद चल रहा था। अनिल तोमर के अनुसार, वे नौकरी के सिलसिले में नोएडा में थे, तभी उन्हें अपने सात माह के बेटे की अचानक मौत की सूचना मिली। गांव पहुंचने पर उन्होंने बेटे की मौत के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की। अनिल का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पत्नी मीनाक्षी का व्यवहार संदिग्ध लगा। मीनाक्षी ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा, “नीले ड्रम वाला मामला मत भूलना, जैसा मुस्कान ने अपने पति सौरभ के साथ किया था, वैसा ही तेरे साथ भी हो सकता है।” पत्नी की इस बात से अनिल का शक गहरा गया और उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान महिला ने अपने बेटे की हत्या कर शव को दफनाने की बात स्वीकार की है। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें बच्चे की मौत की परिस्थितियाँ और हत्या के वास्तविक कारण शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *