सांसद अरुण सागर ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की:बोले- शाहजहांपुर में शहर से लेकर गांवों तक हो रहा विकास कार्य


शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में हुई, जहां शाहजहांपुर में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। करीब आधे घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान, गृहमंत्री शाह ने शाहजहांपुर में हो रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। सांसद अरुण सागर ने उन्हें बताया कि जिले में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। सांसद अरुण सागर ने गृहमंत्री को अवगत कराया कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में शाहजहांपुर की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने बताया कि शहर से लेकर गांवों तक और गली-कूंचों में भी पक्की सड़कें बन गई हैं, जिससे जनपदवासियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में देश भर में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *