कानपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया, जिलाध्यक्ष बोले- शिक्षा मंत्री जिम्मेदारी लें, इस्तीफा दें


कानपुर में दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस ने कोतवाली चौराहे पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका, जबकि दक्षिण क्षेत्र में दबौली में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शहर दक्षिण में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मंगलवार शाम 6.30 प्रदेश महासचिव जेपी पाल और एआईसीसी सदस्य विकास अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कानपुर महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली चौराहे पर मंगलवार रात 9 बजे प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में पेपर लीक, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। साथ ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की गिरफ्तारी तथा उनके साथ हुई बदसलूकी का विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन में पवन गुप्ता, जेपी पाल, विकास अवस्थी, राकेश साहू, संतोष पाठक, राजेश गौतम, शीलू श्रीवास्तव, अमिताभ दत्त मिश्रा, जावेद उस्मानी, आशुतोष शुक्ला, विनोद अवस्थी, शाहिद जमील, अर्पित मिश्रा, जितेंद्र ब्रह्म, मोहित सैनी, शिवेंद्र श्रीवास्तव समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *