Karni Sena to Contest 50 Seats

शाहजहांपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि हम बीजेपी के गुलाम नहीं है। अपने समर्थकों के सम्मान के लिए स्वतंत्र राजनीतिक भूमिका निभाएगी।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-

QuoteImage

क्यों ना लड़ें जब राजभर जैसे व्यक्ति को मंत्री बना देते हो, अपना दल टाइप के लोगों को आप सीटें दे देते हो, हमारे साथ ये बनिया, ब्राह्मण, ये 36 बिरादरी खड़ी हैं, क्यों, हम लोग चुनाव ना लड़े…”

QuoteImage

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा भाजपा को 37 साल दिए हैं, लेकिन पार्टी को उन लोगों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। जिनके समर्थन से वह मजबूत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को संबोधित करते हुए कहा कि करणी सेना को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। वे मुख्यमंत्री का सम्मान करते हैं, लेकिन भाजपा के गुलाम नहीं हैं।

रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह करणी सेना के सम्मेलन को संबोधित किया।

रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह करणी सेना के सम्मेलन को संबोधित किया।

अब सत्ता में भागीदारी चाहती है करणी सेना

करणी सेना अब उत्तर प्रदेश की सत्ता में भागीदारी चाहती है। करणी सेना मुख्य रूप से क्षत्रिय और सवर्ण समुदाय के अधिकारों, सांस्कृतिक संरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए काम करने वाला सामाजिक-राजनीतिक संगठन है। हालांकि अब यह संगठन राजनीति में आने लगे की तैयारी कर रहा है। करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू ने अपने संगठन की अपेक्षा साफ-साफ जाहिर कर दी है।

गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए

करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू शाहजहांपुर में आयोजित करणी सेना के सम्मेलन में भाल लेने के लिए आए थे। यह सम्मेलन रविवार को शहर के मोहल्ला अंटा में स्थित अटल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।

सूरज पाल सिंह अम्मू ने सम्मेलन में कहा कि मुस्लिम गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे हैं। हमारे पूर्वजों ने जब से जन्म लिया। तब से गाय को माता कहा जाता है, इसलिए गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।

रविवार को करणी सेना के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह मंच पर पदाधिकारियों से बात करते हाथ जोड़ा।

रविवार को करणी सेना के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह मंच पर पदाधिकारियों से बात करते हाथ जोड़ा।

शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग

सम्मेलन में सूरजपाल सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि करणी सेना ने अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाया और योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वहां भव्य मंदिर बनाया। सूरजपाल सिंह ने शाहजहांपुर का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने एमएलए अरविंद सिंह से कहा कि वे जिले का नाम बदलने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजें।

करणी सेना को सम्मान देने की मांग

करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बीजेपी और योगी सरकार से संगठन के सदस्यों को सम्मान देने की मांग की। उन्होंने सम्मेलन में कहा कि करणी सेना को विधानसभा चुनाव में 25 टिकट दिए जाएं।

देश की माटी से प्रेम करने वाले संगठन में सिर्फ क्षत्रिय ही नहीं, बल्कि ब्राह्मण और वैश्य समेत कई बिरादरियों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बंटोगे तो कटोगे, यदि एकजुट नहीं रहे तो हमारा अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

सूरजपाल सिंह ने रविवार को करणी सेना के सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में 25 टिकटों की मांग बीजेपी से की थी, हालांकि सोमवार को उन्होंने 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की ही घोषणा कर दी। उनके तेवर बगावती हैं जो कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।

—————————————

ये भी पढ़ें…

सुभासपा के 44 सीटों पर दावेदार तय:भाजपा की 8, निषाद पार्टी की 2 सीटों पर भी दावा; 5 सीटों पर ओपी राजभर ने बढ़ाई टेंशन

यूपी विधानसभा चुनाव समय से पहले होने की चर्चा के बीच राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछली बार सपा के साथ 19 सीटों पर चुनाव लड़ चुकी सुभासपा 2027 में 44 सीटों पर लड़ने की तैयारी में है।

इनमें 8 पर अभी भाजपा के विधायक हैं। 2 सीटें ऐसी हैं, जहां पिछली बार निषाद पार्टी के प्रत्याशी चुनाव में उतरे थे। यूपी सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान की घोसी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की मधुबन सीट पर भी ओपी राजभर ने दावेदार तय किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *