Jaunpur Train Waiting List | Delhi Mumbai Travel Trouble 2026

अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शादी-विवाह का सीजन समाप्त होते ही जौनपुर से महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है। अगस्त माह में भी टिकट मिलने की संभावना बेहद कम दिखाई दे रही है।

जौनपुर जिले से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए कानपुर, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, सूरत और गुजरात जैसे शहरों में काम करते हैं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आए लोग अब वापस अपने कार्यस्थलों पर लौटना चाहते हैं, लेकिन ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तत्काल टिकट भी नहीं बन रहा सहारा

सीटों की कमी के चलते यात्रियों के पास तत्काल टिकट ही एकमात्र विकल्प बचा है। हालांकि, आरक्षण केंद्रों पर लंबी कतार लगने के बावजूद शुरुआती दो-तीन यात्रियों को ही तत्काल टिकट मिल पा रहा है। अधिकांश यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

15 सितंबर के बाद मिल सकती है राहत

बक्शा निवासी दिनेश सिंह और बदलापुर निवासी भोलानाथ यादव ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि अगस्त में मुंबई जाने वाली ट्रेनों में टिकट आसानी से मिल जाएगा, लेकिन अब भी सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं। वहीं, जौनपुर के आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें पूरी तरह बुक हैं। उनके अनुसार, 15 सितंबर के बाद ही कुछ ट्रेनों में सीटें उपलब्ध होने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *