नई पीढ़ी में बढ़ रही है डिजिटल थकान:अब ऑफ ग्रिड ट्रैवल; 47% माता-पिता, 30% बच्चे साधारण फोन अपनाने लगे


एक समय था जब लोगों, खासकर युवा पीढ़ी के बीच डिजिटल साधनों और सोशल मीडिया अपनाने की होड़ थी। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। डिजिटल साधनों, ज्यादा स्क्रीन टाइम और ऑनलाइन रहने से लोगों के बीच डिजिटल थकान बढ़ने लगी है। भारत-अमेरिका सहित कई देशों में हुए अलग-अलग सर्वे के मुताबिक नई पीढ़ी लगातार नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया और डिजिटल थकान से बचने के लिए ‘डिजिटल मिनिमलिज्म’ को अपना रही है। कुछ लोग विनाइल रिकॉर्ड, सीडी और रिकॉर्ड प्लेयर खरीद रहे हैं। कुछ लोग 2000 के दशक की पुरानी चीज माने जाने वाले फ्लिप फोन या कीपैड वाले फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। कई बॉलीवुड और हॉलीवुड के सेलेब्स समय-समय पर डिजिटल डिटॉक्स लेते रहते हैं। कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया अकाउंट तक छोड़ दिए हैं। कई देशों की सरकारों ने छात्रों के लिए स्क्रीन टाइम सीमित करने के नियम बनाए हैं। भारत में भी ऐसी पहल हो रही हैं। कर्नाटक ने छात्रों के लिए मनोरंजन संबंधी स्क्रीन टाइम प्रतिदिन एक घंटे तक सीमित करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं चंडीगढ़ में संडे अनप्लग टू रिकनेक्ट अभियान शुरू किया गया है। महत्वपूर्ण पलों में डिजिटल साधनों से दूरी परिवारों को जोड़ने में कारगर – 91% बच्चों के मुताबिक फोन दूर रखे जाते हैं तो परिवार की आपसी बातचीत आसान हो जाती है। – 87% बच्चे फोन -फ्री डिनर के दौरान खुलकर बात करने में अधिक सहज महसूस करते हैं – 81% माता-पिता कहते हैं कि बिना फोन के बच्चों के साथ उनका रिश्ता ज्यादा मजबूत महसूस होता है। – 47% माता-पिता और 30% बच्चे साधारण फोन अपना रहे। – 54% माता-पिता और 49% बच्चे स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश कर रहे। – 51% माता-पिता और 41% बच्चे कुछ घंटों के लिए सोशल मीडिया ब्लॉक करते हैं। – 49% माता-पिता और 50% बच्चे गैर-जरूरी नोटिफिकेशन बंद कर रहे। – 59%- माता-पिता और 47% बच्चों ने कहा कि डिजिटल व्यवहार पर ज्यादा नियंत्रण हुआ। वीवो-सीएमआर स्विच ऑफ स्टडी 2025 – वीवो इंडिया और सीएमआर द्वारा हर साल किए जाने वाले स्विच ऑफ अध्ययन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक लोग डिजिटल साधनों से दूरी बनाने लगे हैं। वीवो इंडिया के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन अधिकारी, गीताज चन्नाना कहते हैं, ‘स्विच ऑफ अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि परिवार महत्वपूर्ण क्षणों में डिजिटल डिस्कनेक्ट का विकल्प चुन रहे हैं।’ बिना फोन-मोबाइल वाले पर्यटन का उभार ट्रैवल इंडस्ट्री में ऑफ-ग्रिड ट्रैवल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पोलारिस मार्केट रिसर्च के मुताबिक डिजिटल डिटॉक्स हॉलिडे का वैश्विक बाजार 6 लाख करोड़ रु. से ज्यादा का है। ये 2034 तक 24.5% सालाना बढ़कर करीब 44 लाख करोड़ का हो सकता है। ट्रैवल ई-सिम एप सेली के सर्वे में एक चौथाई वयस्क अब बिना फोन या इंटरनेट के यात्रा करना पसंद कर रहे। व्यवसाय के नए अवसर देख रहीं कंपनियां डिजिटल डिटॉक्स एक नई लाइफस्टाइल और बड़ा व्यावसायिक अवसर बनकर उभर रहा है। डंब.को, डंबफोन्स इंडिया और किकबैक जैसी कंपनियां इसी मांग पर आधारित बिजनेस बना रहे हैं। ये पुराने सीडी प्लेयर और फीचर फोन्स बेच रही हैं। इन फोन में कॉल, मैसेज, वाट्सएप्स, यूपीआई और मैप जैसी सुविधाएं होती हैं, लेकिन सोशल मीडिया नहीं होता। उद्योग समूह भी आयोजित करवा रहे डिजिटल डिटॉक्स रिट्रीट डिटॉक्स ट्रैवल उपलब्ध कराने वाली बेंगलुरु की फर्म ट्रांसफॉर्मिंग ट्रैवल्स की फाउंडर चांदनी अग्रवाल बताती हैं, ‘हमें कॉर्पोरेट समूहों से अपनी टीमों के लिए डिजिटल डिटॉक्स रिट्रीट आयोजित करने की मांग मिलती है। इसमें लोग अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और सोशल मीडिया से दूरी बनाते हैं। रिट्रीट में भाग लेने वाले अधिकांश लोग 30 से 60 आयु वर्ग के होते हैं। इनमें करीब 70-80% महिलाएं होती हैं। 90% ग्राहक लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और स्पीति घाटी जैसे क्षेत्रों में रिट्रीट आयोजित करना पसंद करते हैं।’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *