मऊ में शराब ठेके के विरोध में प्रदर्शन:ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, दुकान रद्द करने की मांग


मऊ जिले के लरेवां गांव में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ठेका रद्द करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व ग्राम सभा लरेवां में प्रस्तावित शराब की दुकान प्राथमिक विद्यालय के मुख्य मार्ग पर स्थित है। उनका मानना है कि इस दुकान के खुलने से बच्चों और समस्त ग्रामवासियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीण रमाशंकर चौहान ने बताया कि शराब लाइसेंस की विज्ञप्ति 4 जून 2026 को अखबार में जारी की गई है। ग्रामवासी इस विज्ञप्ति का पुरजोर विरोध कर रहे हैं और इसे तत्काल निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। यह नया शराब का ठेका मऊ जिले के रानीपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लरेवां में खोला जा रहा है। ग्राम पंचायत लरेवां के निवासियों ने शासन-प्रशासन से इस ठेके को तुरंत निरस्त करने की अपील की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो गांव की महिलाएं और अन्य ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर डाली है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *