आगरा में 200 किलो मांस ले जाने वाला गिरफ्तार:आटो में मिला था मांस, अब गैंग के अन्य लोगों की तलाश


आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पिछले वर्ष 200 किलो अवैध मांस बरामदगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में अन्य कड़ियों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
थानाध्यक्ष ने हरेंद्र कुमार ने बताया 26 अगस्त 2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस्लामनगर टेढ़ी बगिया क्षेत्र में बड़ी मात्रा में मांस लाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक ऑटो को रोक लिया। चालक फैजान सलीम निवासी इस्लामनगर के कब्जे से करीब 200 किलोग्राम भैंस का मांस बरामद किया गया था। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पूछताछ के दौरान फैजान ने पुलिस को बताया था कि वह यह मांस इलियास उर्फ आविद से खरीदकर सप्लाई करता है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद इलियास कुरैशी पुत्र मोहम्मद इकबाल कुरैशी निवासी शैखान मोहल्ला, थाना एत्मादपुर को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद मांस के मामले में पहले से मुकदमा दर्ज था। विवेचना के दौरान नाम सामने आने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *