भदोही में 24 घंटे में 10 MM बारिश:तापमान में गिरावट, धान बुवाई में किसानों को मदद


भदोही जनपद में गुरुवार दोपहर 2 बजे से गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लगातार दो-तीन दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के कारण तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 10 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि, पिछले वर्ष जुलाई महीने में 287 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक केवल 125 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। देखें, 3 तस्वीरें… इस बारिश से किसानों को धान की बुवाई में मदद मिल रही है। जमीन में नमी आने के बाद किसान अब मशीनों से थोड़ा पानी लगाकर खेतों में धान की बुवाई शुरू कर रहे हैं। किसान लालचंद यादव ने बताया कि इस बार पर्याप्त बारिश न होने के कारण धान की बुवाई में देरी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली की आपूर्ति भी साथ नहीं दे रही है। आमतौर पर 15 जुलाई तक धान की बुवाई हो जाती थी, लेकिन इस बार किसान अब बुवाई में जुटे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हल्की बारिश से खेती में कुछ मदद मिलेगी, हालांकि जितनी आवश्यकता थी उतनी नहीं मिल पाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *