![]()
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने थाना कोतवाली देहात में अर्दली रूम/गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक और समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और लंबित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया।
आगामी त्योहारों और आरक्षी भर्ती परीक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में नियमित गश्त और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने और भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। चौकी स्तर पर प्रभावी जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। आगामी काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत, संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, अभिलेखों के निरीक्षण और उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी ध्यान देने को कहा गया। शासन द्वारा संचालित अभियानों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
Source link
अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली देहात में बैठक की:आगामी त्योहारों, कांवड़ यात्रा और कानून-व्यवस्था पर दिए निर्देश