![]()
हरदोई के माधौगंज इलाके में एक 20 साल की युवती के आत्महत्या करने के मामले में युवती के भाई ने गांव के एक युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इसी उत्पीड़न से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। इस सम्बन्ध में शनिवार को पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया शुक्रवार को युवती ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मृतका के बड़े भाई ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि आरोपी युवक ने उनकी बहन को बहला-फुसलाकर उसके अश्लील वीडियो बनाए थे। बाद में इन्हीं वीडियो का इस्तेमाल कर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने ब्लैकमेलिंग की जानकारी अपने परिवार को दी थी। इसके बाद परिवार के सदस्य आरोपी युवक के माता-पिता से शिकायत करने गए। आरोप है कि आरोपी के माता-पिता ने उन्हें धमकी दी और अपने बेटे को समझाने का कोई प्रयास नहीं किया। शिकायत के बाद आरोपी युवक उनके घर में घुस आया था। परिजनों ने उसे समझाया, जिसके बाद वह घर से चला गया। पीड़ित भाई का दावा है कि उनके पास आरोपी के घर से निकलते समय का वीडियो भी है और आरोपी का मोबाइल भी उनके घर में छूट गया था। अगले दिन जब पीड़ित भाई ने फिर आरोपी के माता-पिता से शिकायत की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही, आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़ित भाई का आरोप है कि इन्हीं धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उनकी बहन ने यह गंभीर कदम उठाया। शनिवार को युवती का अंतिम संस्कार किया गया। मृतका के भाई ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ माधौगंज थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
हरदोई में भाई ने कहा- बहन के अश्लील वीडियो बनाए:आहत होकर उसने सुसाइड कर लिया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की