बांदा में फायरिंग करने वाले दो भाई गिरफ्तार:मामूली विवाद में जान से मारने की कोशिश, अवैध हथियार बरामद


बांदा जनपद की बबेरू थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले दो सगे भाइयों को घटना के महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बबेरू थाना क्षेत्र के पड़री गांव में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पड़री गांव निवासी चुन्ना उर्फ रामबहादुर ने सूचना दी थी कि रात में गांव के ही राजेश और सुरेंद्र उर्फ चुनकू ने मामूली विवाद के बाद गाली-गलौज करते हुए उन पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया इस सूचना पर बबेरू थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने चुन्ना द्वारा बताए गए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पड़री गांव में ही दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे और हवाई फायरिंग भी की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश पुत्र राजा और सुरेंद्र उर्फ चुनकू पुत्र राजा, निवासी ग्राम पड़री, थाना बबेरू, जनपद बांदा के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं और इनके विरुद्ध हत्या, मारपीट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *