जौनपुर में SDM मुंशी पर हमला:तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोकी, लाठी-डंडों से पिटाई की


जौनपुर में एसडीएम सदर कार्यालय के मुंशी रमाशंकर विश्वकर्मा पर शनिवार सुबह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव के पास हुई इस घटना में बदमाशों ने उन्हें बीच सड़क पर रोककर लाठी-डंडों और हेलमेट से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय रमाशंकर विश्वकर्मा अपने 18 वर्षीय पोते नितिन के साथ सुबह लगभग 8:30 बजे कलेक्ट्रेट कचहरी स्थित एसडीएम कार्यालय जा रहे थे। घर से करीब 100 मीटर दूर पहुंचते ही तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक रोकी और उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने मुंशी रमाशंकर को लात-घूंसों, लाठी-डंडों और हेलमेट से बुरी तरह पीटा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया, जिसके बाद हमलावर अपनी बाइक से फरार हो गए। हमले में रमाशंकर विश्वकर्मा के सिर से गंभीर चोट आई और काफी खून बह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को करंजाकला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रमाशंकर विश्वकर्मा ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *