![]()
गुना शहर के बजरंगगढ़ ओवर ब्रिज पर शनिवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच 19 वर्षीय युवती ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिर गई। हैरानी की बात यह है कि वह करीब आधा घंटे तक पटरियों पर तड़पती रही, लेकिन वहां से गुजरने वालों ने उसकी मदद नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती जब गिरी, उस समय एक रेलवे इंजन ट्रैक पर खड़ा था। पास की पटरी पर दूसरा इंजन था। बताया जाता है कि लोको पायलट ने युवती को घायल अवस्था में देखा, लेकिन वह नीचे उतरकर मदद के लिए नहीं आया। इस दौरान कई राहगीर भी वहां से निकले। किसी ने मदद नहीं की। करीब आधा घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन उससे नहीं उठी। इसके बाद बुजुर्ग ने आसपास के लोगों को आवाज लगाई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल एक ऑटोरिक्शा की व्यवस्था कर युवती को निजी अस्पताल पहुंचाया। देखिए घटना के सीसीटीवी फुटेज आरोन में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल की बेटी है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल युवती आरोन में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल की बेटी है। वह लंबे समय से नीट की तैयारी कर रही थी। पांच-छह दिन से कोचिंग भी नहीं जा रही थी। हालांकि, युवती के इस कदम के पीछे क्या कारण है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। युवती ओवरब्रिज से कूदी या किसी अन्य कारण से नीचे गिरी, इसकी जांच की जा रही है। अभी उसकी स्थिति बयान देने योग्य नहीं है। ………………… यह खबर भी पढ़ें ‘सॉरी मम्मी-पापा, दोबारा पेपर देने की हिम्मत नहीं’:NEET पेपर लीक से टूटी मऊगंज की छात्रा ने खुदकुशी की मम्मी-पापा आपको भरोसा था कि आपकी बेटी पढ़-लिखकर डॉक्टर बनेगी, लेकिन अब दोबारा नीट का पेपर देने की हिम्मत नहीं है मेरे अंदर। यह दर्द था National Eligibility cum Entrance Test (NEET) 2026 की तैयारी करने वाली आकांक्षा चतुर्वेदी का। आकांक्षा ने 20 मई को नागपुर में फांसी लगा ली। अब उसका सुसाइड नोट सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर
Source link
नीट की तैयारी कर रही छात्रा रेलवे ओवरब्रिज से गिरी:आधा घंटे तक पटरी पर तड़पती रही, किसी ने मदद नहीं की, लोको पायलट भी देखता रहा