फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से बुजुर्ग झुलसा:25 हजार नगदी समेत घर का सामान जला, प्रसाशन से आर्थिक सहायता की मांग


फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मालादेई (गढ़रियाका पुरवा) मजरा इजुरा खुर्द में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे एक बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 80 वर्षीय वृद्ध इंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके घर में रखी 25 हजार रुपये नगदी और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया कि इंद्रपाल पुत्र रामदीन (80 वर्ष) अपने घर पर अकेले थे और खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज हुई और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा नगदी और सामान जलकर राख इस हादसे में वृद्ध इंद्रपाल गंभीर रूप से झुलस गए। आग की चपेट में आने से घर में रखा लगभग 25 हजार रुपये नगद, गृहस्थी का सारा सामान और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। घायल वृद्ध को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि इंद्रपाल गांव से बाहर अपने खेतों पर मकान बनवाकर फसलों की देखभाल के लिए रहते हैं। प्रसाशन से आर्थिक सहायता की मांग ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा आबादी से बाहर होने के कारण केवल इंद्रपाल को ही आर्थिक नुकसान हुआ। यदि यह घटना आबादी के बीच होती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी, क्योंकि आग इतनी भीषण थी कि कई घर इसकी चपेट में आ सकते थे। इंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने शनिवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी है और अग्निकांड में हुए आर्थिक नुकसान के लिए गुहार लगाई है। घायल को अस्पताल भेजा गया इस मामले में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामूली रूप से झुलसे इंद्रपाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। अग्निकांड की जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है, जो नुकसान का आकलन करेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *