बाराबंकी में बड़ा हादसा टला:चलती कार में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान


बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बिंदौरा नहर के पास हसनापुर मोड़ पर एक चलती डसटन कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया कि कार में दो महिलाएं और दो पुरुष यात्रा कर रहे थे। वाहन से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। यात्रियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर मसौली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही कार का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि यात्री समय रहते वाहन से बाहर नहीं निकलते तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। घटना के कारण कुछ देर के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *