![]()
रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार से स्टेशन के 150 साल पुराने साइकिल स्टैंड के साथ-साथ तीन प्रवेश द्वारों को भी बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों और मशीनों की आवाजाही बढ़ेगी, इसलिए किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब इन गेटों से होगी आवाजाही शुक्रवार शाम से प्रवेश द्वार नंबर 2, 3 और 6 को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। इसके बाद स्टेशन परिसर में आने के लिए यात्रियों को केवल प्रवेश द्वार नंबर 5 का उपयोग करना होगा, जबकि बाहर निकलने के लिए प्रवेश द्वार नंबर 4 से व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन ने अन्य बंद गेटों से केवल पैदल आवाजाही की सीमित व्यवस्था रखी है। अचानक बदलाव से यात्रियों को हुई दिक्कत गेट बंद किए जाने की जानकारी पहले से नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जो लोग कार, बाइक या अन्य वाहनों से स्टेशन पहुंचे, उन्हें सड़क पर ही वाहन खड़ा करना पड़ा। इसके बाद सामान लेकर पैदल स्टेशन तक जाना पड़ा। कई यात्री अपने परिजनों को ट्रेन तक छोड़ने आए थे, लेकिन वाहनों को स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने से उन्हें अतिरिक्त दूरी पैदल तय करनी पड़ी। स्टेशन परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक निर्माण कार्य के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। आरपीएफ कर्मियों ने गेटों पर तैनात रहकर वाहनों को अंदर जाने से रोका। इससे स्टेशन के आसपास सड़क किनारे वाहनों की संख्या बढ़ गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निर्माण स्थल के आसपास बड़े वाहनों और मशीनों का लगातार आना-जाना रहेगा। ऐसे में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। 15 जून से बंद होगी प्लेटफार्म नंबर 9 की कैब-वे पार्किंग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 स्थित कैब-वे पार्किंग क्षेत्र को भी 15 जून से बंद किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि 14 जून तक पार्किंग क्षेत्र पूरी तरह खाली करा लिया जाएगा। इसके बाद आम लोगों की आवाजाही भी बंद कर दी जाएगी। इस क्षेत्र में स्थित पुराने लॉन्ड्री भवन को तोड़ा जाएगा और नए निर्माण कार्य शुरू होंगे। पार्किंग बंद होने के बाद यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर 9 तक पहुंचने के लिए प्लेटफार्म नंबर 1 की ओर से होकर जाना पड़ेगा। साइकिल स्टैंड भी हुआ बंद करीब 150 साल पुराने साइकिल स्टैंड को भी बंद कर दिया गया है। वहां खड़े सभी वाहनों को हटवा दिया गया है ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए। एक सप्ताह में मिलेगी नई पार्किंग सुविधा रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए नई मल्टीलेवल पार्किंग तैयार की है। स्टेशन के मुख्य द्वार की ओर कैब-वे के पास बन रही यह पार्किंग अगले एक सप्ताह के भीतर शुरू होने की संभावना है। करीब 2500 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही इस पार्किंग में दोपहिया और चारपहिया दोनों तरह के वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। पार्किंग शुरू होने के बाद प्रवेश द्वार नंबर 6 को फिर से खोला जाएगा और वहीं से पार्किंग तक पहुंचने का रास्ता दिया जाएगा। दूसरे तल का निर्माण भी होगा तेज रेलवे प्रशासन के अनुसार, पार्किंग का पहला हिस्सा शुरू होने के बाद मल्टीलेवल पार्किंग के दूसरे तल का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा कराया जाएगा। इससे भविष्य में स्टेशन आने वाले यात्रियों को पार्किंग की बेहतर और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
Source link
गोरखपुर के रेलवे स्टेशन पर कई गेट सील:150 साल पुराना साइकिल स्टैन्ड बंद, निर्माणकार्य में आएगी तेजी