अखिलेश यादव अपने गिरेबान में झांके- कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल:गोंडा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का किया शुभांरभ, पिता के नाम भी पेड़ लगाने की अपील


एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिर्रेमनोरमा पारासराय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। वहीं अखिलेश यादव को लेकर कहा कि जनता ने पिछले कई चुनावों में अपना फैसला स्पष्ट रूप से दिया है। अखिलेश यादव अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम पर पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं अपने मायके के बजाय ससुराल में अपनी मां के नाम पर पेड़ लगाएं। साथ ही उन्होंने पिता के नाम पर भी पौधारोपण करने की अपील की। मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का हिस्सा है। उन्होंने विश्वास जताया कि गोंडा जिले के लोग बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लेंगे और इसे जनआंदोलन का रूप देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलेगी। उनका कहना था कि यह छोटा प्रयास भविष्य में एक बड़े आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर सकता है। दिल्ली के मालवीय नगर में हुई अग्निकांड की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने इसे बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और सरकार पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटनाओं की आशंका को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यदि प्रदेश में कहीं भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आशीष पटेल ने कहा कि जनता ने पिछले कई चुनावों में अपना फैसला स्पष्ट रूप से दिया है। उन्होंने कहा कि 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनाव परिणामों ने विपक्ष को जवाब दे दिया है और उन्हें पहले अपने राजनीतिक प्रदर्शन पर आत्ममंथन करना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *