कौशांबी में तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत:नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने डूबीं


कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तालाब में नहाने गई दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित जलौली शरीफपुर गांव में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। तालाब में नहाने गई दो बालिकाओं की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बालिकाओं की पहचान संजना (10) पुत्री राजेश सरोज और रागिनी (12) पुत्री राकेश सरोज के रूप में हुई है। दोनों एक ही गांव की रहने वाली थीं और शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे शरीफपुर पठान स्थित तालाब में नहाने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान दोनों किशोरी तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गईं और पानी में डूबने लगीं। तालाब के आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों किशोरियों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मंझनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मासूम बच्चियों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को दैवीय आपदा राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *