बाउंड्री विवाद में मारपीट, हत्या के प्रयास का केस दर्ज:देवरिया में चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ


देवरिया के परसिया भंडारी गांव में बाउंड्री विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। यह घटना बुधवार शाम को सामने आई थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कन्हैया प्रजापति, शम्भू प्रजापति, मीना देवी और दीपक प्रजापति घायल हो गए। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352 और 351(2) के तहत नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
गुरुवार को सदर कोतवाली पुलिस ने सोनूघाट क्षेत्र में घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परसिया भंडारी निवासी मोहन प्रजापति (56) पुत्र स्व. सुद्धु प्रजापति, चकसराय बदलदास, सोनूघाट निवासी सोनू रंगवा (24) पुत्र रामबेलास, परसिया भंडारी निवासी चम्पा देवी (46) पत्नी रामप्रवेश प्रजापति और परसिया भंडारी निवासी सलेहरा देवी (43) पत्नी रामप्रभु शामिल हैं। नगर क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित मारपीट के इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जारी रहेगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *