UPTGT: जूतों की भी मेटर डिटेक्टर से हुई जांच:22 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में 17 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से में आयोजित टीजीटी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को शहर के 22 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह से ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को दो चरणों की सघन जांच और बायोमैट्रिक सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। जूते उतरवाकर और बाल खुलवाकर हुई तलाशी नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों के जूते उतरवाकर तलाशी ली गई, जबकि महिला अभ्यर्थियों के बाल खुलवाकर जांच की गई। जांच पूरी होने और बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। 17 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। दोनों पालियों में मिलाकर करीब 17,700 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। कम दिखे परीक्षार्थी हालांकि सुबह के समय कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। इससे पहले बुधवार को परीक्षा के पहले दिन 50 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। ऐसे में दूसरे दिन भी उपस्थिति को लेकर प्रशासन की नजर बनी हुई है। अधिकारियों द्वारा किया जा रहा निरीक्षण परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों द्वारा लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *