कौशाम्बी में डीजल टैंकर के टायर में लगी आग:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, फायर बिग्रेड ने 20 मिनट में पाया काबू


कौशाम्बी ते सैनी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात अझुवा-कनवार बॉर्डर पर कानपुर से प्रयागराज जा रहे एक डीजल टैंकर के टायर में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 10:30 बजे हुई। टायर से धुआं और लपटें उठती देख ड्राइवर योगेश कुमार ने तुरंत टैंकर रोककर छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से टैंकर में भरे डीजल तक लपटें नहीं पहुंचीं और संभावित बड़ा विस्फोट टल गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लगभग 35 मिनट तक हाईवे की एक लेन पर यातायात रोक दिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *