बरेली में टीजीटी परीक्षा में पकड़े गए दो फर्जी सॉल्वर:नोडल ऑब्जर्वर डॉ. राकेश सिंह बोले- मेधावियों का हक किसी भी कीमत पर नहीं छिनने देंगे


बरेली में बुधवार को टीजीटी परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान दो अलग-अलग केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और सख्त बायोमेट्रिक जांच के कारण दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने आए दो शातिर सॉल्वर रंगे हाथों पकड़े गए। दोनों ही मामलों में केंद्र व्यवस्थापकों की तहरीर पर संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस्लामिया इंटर कॉलेज में दूसरा छात्र दे रहा था परीक्षा
एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र पर मूल अभ्यर्थी विजय प्रताप सिंह के स्थान पर प्रमोद यादव नाम का सॉल्वर परीक्षा देने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही उसका बायोमेट्रिक मिलान किया गया, फर्जीवाड़ा सामने आ गया। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया और कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया। बरेली कॉलेज में अमेठी का युवक दूसरे के नाम पर बैठा
फर्जीवाड़े का दूसरा मामला बरेली कॉलेज केंद्र पर सामने आया। यहाँ रविंद्र नामक अभ्यर्थी के स्थान पर अमेठी का निवासी राम मनोहर प्रजापति परीक्षा दे रहा था। बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पहचान उजागर होते ही उसे भी पकड़ लिया गया। इस मामले में बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इन सॉल्वर के पीछे काम कर रहे पूरे गैंग के नेटवर्क को खंगाल रही है। अक्टूबर तक होने वाली पांच बड़ी परीक्षाओं पर जीरो टॉलरेंस
भर्ती परीक्षाओं में शुचिता बनाए रखने के लिए आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक एवं पूर्व आईजी डॉ. राकेश सिंह ने खुद विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक व्यवस्थाओं को परखा। डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परीक्षा में नकल पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है। अक्टूबर तक पांच बड़ी भर्ती परीक्षाएं होनी हैं, जिन्हें पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *