प्रमुख सचिव ने की विकास, कानून व्यवस्था की समीक्षा:जनसुविधाओं पर सख्त निर्देश, फील्ड विजिट पर दिया जोर


बागपत में आयुष विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव एवं जनपद नोडल अधिकारी Ranjan Kumar ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने जनहित, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को केवल कार्यालयी कार्यवाही तक सीमित न रहने और फील्ड में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को बेहतर सुविधाएं और मजबूत विकास व्यवस्था उपलब्ध कराना है। बैठक में तालाबों के संरक्षण, जल संरक्षण और साफ-सफाई को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि तालाबों को आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए तथा बरसात से पहले उनकी सफाई और जलधारण क्षमता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाए।
सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी प्रमुख सचिव ने बड़ौत नगर पालिका की सफाई व्यवस्था और टूटी सड़कों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को स्वयं बॉडी कैमरा लगाकर क्षेत्र का भ्रमण करने और सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान बी और सी श्रेणी में शामिल विभागों को प्रदर्शन सुधारने की चेतावनी दी गई, जबकि परिवहन विभाग और जिला खनन अधिकारी के कार्यों की सराहना की गई।
‘कूल रूफ’ मॉडल और वृक्षारोपण पर जोर भीषण गर्मी को देखते हुए रंजन कुमार ने ‘कूल रूफ’ मॉडल को जनहित में उपयोगी बताते हुए सभी सरकारी भवनों, थानों और विद्यालयों में इसे लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी Asmita Lal के नवाचारों की भी सराहना की। पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण अभियान को मिशन मोड में चलाने, छायादार पौधे लगाने तथा युवाओं को ‘आयुष एम्बेसडर’ के रूप में प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही योग और स्वस्थ जीवनशैली को जन आंदोलन बनाने पर भी बल दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, किसानों के गन्ना भुगतान, जनशिकायतों के निस्तारण और स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई। प्रमुख सचिव ने ‘बागपत ब्लूम’ उत्पादों की सराहना करते हुए उन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोड़ने की आवश्यकता बताई। बैठक में जिलाधिकारी अस्मिता लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *