मुकेश कुमार | मैनपुरी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अपनी जनता पार्टी की बैठक।
मैनपुरी में अपनी जनता पार्टी की एक बैठक बुधवार को गोला बाजार स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिला अध्यक्ष दीपक कुमार शाक्य की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वरिष्ठ नेता डॉ. अवधेश सिंह शाक्य ने दावा किया कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार बनाएगी।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इनमें तीन मंडलों के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट और अजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
डॉ. अवधेश सिंह शाक्य ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने और जनता का समर्थन बढ़ने की बात दोहराई।
डॉ. शाक्य ने यह भी बताया कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें अवसर देता है, तो वे भोगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट ने अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में डॉ. बालकराम शाक्य, डॉ. भागीरथ शाक्य, गिरीश चंद्र शाक्य, अकबर सिंह यादव, आदेश कुमार शाक्य, प्रदीप कुमार ‘दीपू’, राजकुमार सिंह जाटव, जनवीर सिंह जाटव, मनीष राठौर, उदयवीर सिंह शाक्य, संजीव यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
