कानपुर देहात में महिला के प्लॉट पर कब्जा:11 साल बाद भी नहीं मिला कब्जा, पहले भी 3 बार कर चुकी है शिकायत


कानपुर देहात में एक महिला ने अपने खरीदे गए आवासीय प्लॉट पर 11 साल बाद भी कब्जा न मिलने का आरोप लगाया है। अकबरपुर तहसील क्षेत्र की निवासी इस महिला ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि जिस व्यक्ति से उसने प्लॉट खरीदा था, उसी ने उस पर कब्जा कर लिया है। नगर पंचायत रनियां निवासी कुसुमलता पत्नी राजेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया। उन्होंने 3 फरवरी 2015 को ग्राम रनियां स्थित गाटा संख्या 541 में 105 वर्गमीटर का आवासीय प्लॉट पंजीकृत बैनामे के माध्यम से खरीदा था। विक्रेता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी निवासी ग्राम करन, तहसील अकबरपुर ने बैनामे के समय प्लॉट का कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया था। कुसुमलता का आरोप है कि बैनामा होने के बाद विक्रेता दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी लगातार टालमटोल करते रहे और कई बार कहने के बावजूद उन्हें प्लॉट का वास्तविक कब्जा नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह तीन बार जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, रनियां थाना और तहसील दिवस में भी कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दुर्गा प्रसाद त्रिवेदी दबंग हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *