![]()
गुजरात में सूरत जिले के बारडोली के पास मंगलवार दोपहर को दो बसें टकरा गईं। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए। टक्कर के बाद एक बस के पलटते ही उसमें आग लग गई थी। दोनों बसें महाराष्ट्र की हैं। हादसा सड़क पर पलटे एक टैंकर को बचाने की कोशिश के दौरान हुआ। टैंकर की टक्कर से बचाने की कोशिश में एक बस ड्राइवर का स्टीयरिंग पर कंट्रोल नहीं रहा और बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। दोनों ही बसें स्पीड में थीं। इनमें एक बस में सड़क किनारे पलटते ही आग लग गई। सभी घायलों को बारडोली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हादसे की 4 तस्वीरें… घायलों को तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया: कलेक्टर कलेक्टर तेजस पटेल ने दुर्घटना के बारे में बताया कि यह हादसा शाम 4:30 बजे हुआ। 17 घायलों का इलाज बारडोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में किया जा रहा है और उनमें से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। घायलों को तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों द्वारा किया जा रहा है। 7 घायलों को सूरत सिविल अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। ————————————-
ये खबर भी पढ़ें… 3 साल में बस में आग लगने की 45 घटनाएं, इनमें 64 लोगों की मौत देश में पिछले तीन वर्षों में चलती बसों में आग लगने की 45 घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में कुल 64 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को राज्यसभा में दी। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
गुजरात में 2 बसों की टक्कर में 7 की मौत:10 से ज्यादा घायल, डिवाइडर क्रॉस कर एक बस से दूसरी टकराई