विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे।
क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों अपनी कार से उतरकर नंगे पैर केली कुंज आश्रम के अंदर गए। संत प्रेमानंद के दर्शन किए। उनका आशीर्वाद लिया। कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 2 दिन पहले (31 मई) लगात
.
विराट-अनुष्का सुबह करीब 7 बजे वृंदावन पहुंचे। आश्रम में संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। चेहरे पर मास्क लगाए विराट-अनुष्का सीधे आश्रम के अंदर गए। करीब 2 घंटे बाद दोनों बाहर आए। इस दौरान विराट ने माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा रखा था। उनके हाथ एक किताब भी थी।
आश्रम से बाहर निकलते विराट-अनुष्का के कुछ वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे पहले, विराट और अनुष्का ने इसी साल 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया वाले दिन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। सत्संग सुना था।
विराट-अनुष्का की आज की 4 तस्वीरें-

क्रिकेटर विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे।

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आश्रम से बाहर निकले।

आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने विराट और अनुष्का की अगवानी की।

आश्रम से बाहर निकलते वक्त विराट ने माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा रखा था।
2 दिन पहले विराट ने RCB को IPL फाइनल जिताया था 31 मई को RCB ने लगातार दूसरी बार IPL का खिताब जीता था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। फाइनल में विराट कोहली ने अपने IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी। कोहली फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।
IPL 2026: कोहली के लगातार चौथे सीजन 600+ रन विराट कोहली का शानदार फॉर्म RCB की सफलता की बड़ी वजह में शामिल रहा। उन्होंने लगातार चौथे सीजन 600 से ज्यादा रन बनाए। टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन पूरे सीजन बदलता रहा, लेकिन कोहली के प्रदर्शन में गिरावट नहीं आई। उन्होंने सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 675 रन बनाए।

विराट-अनुष्का ने IPL ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई थी।
7वीं बार प्रेमानंद से मिलने पहुंचे विराट और अनुष्का विराट और अनुष्का ने अब तक 7 बार संत प्रेमानंद से मुलाकात की है। पहली बार 4 जनवरी, 2023 को दोनों संत प्रेमानंद से मिले थे। बीते 3 साल में दोनों की यह 7वीं और इस साल तीसरी मुलाकात है। अप्रैल से पहले 16 फरवरी को बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद भी दोनों यहां आए थे। 2025 में भी यह कपल तीन बार आश्रम पहुंचा था, जनवरी में बच्चों के साथ, मई में और फिर दिसंबर में।

प्रेमानंद महाराज से अनुष्का-विराट कब-कब मिले, और क्या बातें हुईं….
14 मई, 2025: विराट-अनुष्का 2 घंटे 20 मिनट आश्रम में रहे विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा था- प्रसन्न हो? इस पर विराट ने मुस्कुराकर कहा था- हां। महाराज ने दोनों को आशीर्वाद दिया- जाओ, खूब आनंदित रहो, नाम जप करते रहो। इस पर अनुष्का ने पूछा- बाबा क्या नाम जप से सबकुछ पूरा हो जाएगा? महाराज ने कहा- हां, सब पूरा होगा। अनुष्का-विराट करीब 2 घंटे 20 मिनट आश्रम में रहे थे।

विराट और अनुष्का के साथ उनके दोनों बच्चे थे।
10 जनवरी, 2025: प्रेमानंद महाराज ने कहा था- अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से भक्ति के लिए आशीर्वाद मांगा था। बातचीत के दौरान विराट ने पूछा था, ‘असफलता से कैसे निकलें। महाराज ने जवाब में कहा था, ‘अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित है। अपने अभ्यास को निरंतर और नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। जैसे मेरे लिए नाम जप एक साधना है, वैसे ही विराट के लिए क्रिकेट ही साधना है। बस बीच-बीच में भगवान का नाम लेते रहें।’

अनुष्का-विराट ने दंडवत होकर प्रेमानंद महाराज को प्रणाम किया था।
खबर अपडेट की जा रही है…..