![]()
UP (उदय प्रताप) कॉलेज में नए सत्र में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। कालेज प्रशासन की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि विलंब शुल्क के साथ 15 जून तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश परीक्षा एक से जुलाई से 5 जुलाई तक आयोजित होगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार प्रवेश पोर्टल पर अब तक 6309 पंजीकरण हुए हैं। इनमें 4800 विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र भरा है, जबकि 4312 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा कर आवेदन अंतिम रूप से जमा किया है। प्राचार्य ने बताया कि सबसे अधिक मांग बीएससी (ऑनर्स) कृषि का है। इस पाठ्यक्रम की 165 सीटों के सापेक्ष 1005 आवेदन प्राप्त होने से एक सीट पर लगभग छह अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा है। वहीं एमएससी (कृषि) की 60 सीटों पर 255, एमएससी जंतु विज्ञान की 33 सीटों पर 222, एमएससी रसायन विज्ञान की 33 सीटों पर 112 तथा एमएससी वनस्पति विज्ञान की 33 सीटों पर 110 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए के लिए 532, बीकॉम के लिए 504, बीएससी (बायोलॉजी ग्रुप) के लिए 525, बीएससी (ऑनर्स) कृषि के लिए 1005, एमकॉम के लिए 127, एमएससी (कृषि) के लिए 255, एमएससी जंतु विज्ञान के लिए 222, एमएससी रसायन विज्ञान के लिए 112, एमएससी वनस्पति विज्ञान के लिए 110 और अन्य डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के लिए 156 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
Source link
UP कालेज में 15 जून तक एडमिशन के लिए आवेदन:वाराणसी में एक से पांच जुलाई तक होगी प्रवेश परीक्षा, 6 हजार से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं