![]()
कौशांबी में सोमवार देर रात प्राचीन काली मंदिर से 8 से 9 किलो का घंटा चोरी हो गया। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव स्थित मंदिर में हुई। श्रद्धालुओं ने रात 9 बजे के बाद पूजा के लिए पहुंचने पर घंटा गायब देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस टीम जांच के बाद लौट आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले छह महीने में इसी मंदिर से दो घंटे पहले भी चोरी हुए थे। उन चोरियों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। इस ताजा घटना से श्रद्धालुओं में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष है। कोखराज थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर जांच के लिए गई थी और चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
कौशांबी के प्राचीन काली मंदिर से घंटा चोरी:9 किलो का घंटा गायब, पुलिस जांच में जुटी; पहले भी हुई थी चोरी