थार चालक डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार:मथुरा पेट्रोल पंप पर वारदात, सीसीटीवी फुटेज वायरल


मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र स्थित धनगर फिलिंग स्टेशन पर रविवार रात एक थार चालक डीजल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। काले रंग की इस थार में नंबर प्लेट नहीं लगी थी। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 9:45 बजे हुई। एक काले रंग की थार धनगर फिलिंग स्टेशन पर आई, जिसमें कई युवक सवार थे। उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी से वाहन में पूरा डीजल भरने को कहा। सेल्समैन ने थार की टंकी पूरी तरह भर दी। जैसे ही कर्मचारी ने टंकी का ढक्कन बंद किया और भुगतान लेने के लिए आगे बढ़ा, चालक ने अचानक वाहन तेजी से भगा दिया। पेट्रोल पंप से बाहर निकलकर ओझल हो गया कर्मचारी ने थार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही सेकंड में वाहन पेट्रोल पंप से बाहर निकलकर ओझल हो गया। इस अचानक हुई घटना से पेट्रोल पंप कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पंप प्रबंधन ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पूरी वारदात स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड मिली। पेट्रोल पंप संचालक ने इस मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के मार्गों और चौराहों पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *