![]()
दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) भवन की दूसरी मंजिल पर सोमवार सुबह आग लग गई। इसी इमारत में शिक्षा मंत्रालय का ऑफिस भी हैं। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 9:37 बजे आग लगने की सूचना मिली। बिल्डिंग के दूसरी मंजिल से धुंआ निकलता दिखा, जिसके बाद दमकल विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। आग से जुड़ी तीन तस्वीरें… किसी के हताहत होने की सूचना नहीं अधिकारियों के मुताबिक, घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद कारणों की जांच की जाएगी।
Source link
दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आग लगी:ITO स्थित इमारत की दूसरी मंजिल से उठा धुआं; 8 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं