लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर बंधक बना कर पीटा:2 लाख कमीशन देने के बहाने घर बुलाकर पीटा: जान से मारने की कोशिश का आरोप


लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी के कमीशन को लेकर विवाद हो गया। आदिल नगर निवासी आदिल इतिशाम ने आरोप लगाया है कि 1200 वर्गफीट जमीन का सौदा कराने के बदले उसे 20 लाख रुपए कमीशन मिलना था। इसी रकम में से 2 लाख रुपए देने के बहाने 27 मई की रात उसे विकासनगर स्थित एक घर पर बुलाया गया। पीड़ित के मुताबिक, घर पहुंचते ही उसे अंदर खींच लिया गया और बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई। हमले में उसकी आंख और सिर पर गंभीर चोटें आईं। आदिल का कहना है कि उसकी आंख बाल-बाल बची और आरोपियों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। तहरीर में आदिल ने विकासनगर निवासी अदनान अहमद और हस्सान अहमद पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही उनके पिता रफीकुल्ला पर भी घटना में सहयोग और ललकारने का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि शिकायत करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। आदिल ने विकासनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *