![]()
अयोध्या में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या कर दी है।पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान चारपाई के पाटी से छोटे भाई ने हमला कर दिया जिससे बड़े भाई घनश्याम की मौत हो गई है। इस मारपीट मे पत्नी घायल है जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सास और ससुर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि हत्यारा भाई फरार है। यह घटना थाना कैंट के ककरही बाजार की है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही कर रही है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि यह घटना एक जून को प्रातः 05.00 बजे ककरही बाजार चौकी हसनू कटरा थाना कैंट में हुई है। यहां के रहने वाले निवासी मौजीराम यादव पुत्र स्वर्गीय रामपाल(उम्र करीब 60वर्ष )उनकी पत्नी मीना देवी ( उम्र करीब 58 वर्ष ) तथा उनके अविवाहित पुत्र घनश्याम( उम्र करीब 24 वर्ष) द्वारा शौचालय जाने के विवाद में घटना की गई। इन सभी ने एक राय होकर लाठी डंडे की सहायता से राधेश्याम यादव पुत्र मौजी राम यादव (उम्र करीब 30 वर्ष) तथा उनकी पत्नी रेनू (उम्र करीब 30 वर्ष) को मारा पीटा गया।.
इस मारपीट में राधेश्याम यादव की मृत्यु हो गई तथा उनकी पत्नी रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सूचना मिलने पर थाना कैंट की पुलिस द्वारा मृतक राधेश्याम के शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है.
इसी क्रम में पुलिस द्वारा आरोपी मौजीराम यादव एवं उनकी पत्नी मीना देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
शव के पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही ही है। परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई भी प्रचलित है
घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी नगर चक्रपाणि तिवारी द्वारा किया जा चुका है. मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
Source link
अयोध्या मे छोटे भाई ने की बड़े की पीटकर हत्या:,थाना कैंट के ककरही बाजार की घटना, हत्यारा फरार