गोंडा में फरार 25 हजार इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:राजा सगर के पास घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, बाइक बरामद


गोंडा की वजीरगंज पुलिस ने आज शुक्रवार 3:30 बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर विकास यादव को गिरफ्तार किया है। विकास यादव, पुत्र मुनिराज, मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में वांछित था और गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहा था। उसे शुक्रवार देर शाम करीब 3:30 बजे राजा सगर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी विकास यादव मई 2026 से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वजीरगंज थाने की पुलिस ने कई बार छापेमारी की थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। गोंडा पुलिस अधीक्षक के.एल. जायसवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जांच में सामने आया है कि विकास यादव बब्बन यादव, राहुल उर्फ अप्पू और नीरज यादव के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह चला रहा था। यह गिरोह समाज में भय पैदा कर आर्थिक लाभ के लिए दोपहिया वाहनों की चोरी और उनकी बिक्री करता था। इसी के चलते इन सभी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। वजीरगंज थाना अध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर गोंडा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस विकास यादव से उसके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह भी जांच की जा रही है कि इन लोगों ने अपराधों से कितनी अवैध संपत्ति अर्जित की है, जिसे कुर्क किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *