![]()
हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इगलास रोड स्थित पानी की टंकी के पास रहने वाले किशोरी के पिता के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी 25 मई की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मोहल्ले के युवक पर आरोप खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि मोहल्ले का ही आशु, पुत्र लल्लू, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिवार ने सासनी कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तलाश में जुटी सासनी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी और किशोरी की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
हाथरस में 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण:मोहल्ले का युवक बहला-फुसलाकर ले गया भगाकर , मुकदमा दर्ज